पंजाब में अकाली वर्कर के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Urmila,Updated: 04 Aug, 2025 12:55 PM

heavy gunfire rang out at akali worker house in punjab

डेरा बाबा नानक के गांव वैरोके में रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने अकाली दल के एक वर्कर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक के गांव वैरोके में रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने अकाली दल के एक वर्कर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन यह गोलीबारी रंगदारी के एक मामले को लेकर की गई है।

जानकारी के अनुसार, अकाली वर्कर से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी, लेकिन रकम न देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में आरोपी की तस्वीरें कैद हो गईं। सी.सी.टी.वी. में वह व्यक्ति फायरिंग करता साफ दिखाई दे रहा है, जिसने घर पर लगातार 8 राउंड फायरिंग की। इस बीच, पुलिस मौके पर पहुंच गई और सबूत इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!