सुखदेव सिंह ढींडसा की अंतिम अरदास में पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों

Edited By Kalash,Updated: 08 Jun, 2025 06:44 PM

gurinder singh dhillon dera beas

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा की संगरूर में आज अंतिम अरदास की गई।

संगरूर : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा की संगरूर में आज अंतिम अरदास की गई। सुखदेव सिंह ढींडसा की अंतिम अरदास के मौके पर डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी पहुंचे। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल, अमन अरोड़ा, सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा सहित अन्य कई नेताओं ने सुखदेव सिंह ढींडसा को पुष्पांजलि अर्पित की। 

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के अंतिम संस्कार के अवसर पर उनके बेटे परमिंदर सिंह ढींडसा बेहद भावुक हो गए। उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बेटे के लिए इससे ज्यादा मुश्किल की घड़ी नहीं हो सकती। वह खुशकिस्मत हैं और भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें सुखदेव सिंह ढींडसा जैसे पिता मिले। आज वह जो कुछ भी हैं, वह समझते हैं उनकी कोई काबलियत नहीं है, सिर्फ एक ही काबलियत है कि वह सुखदेव सिंह ढींडसा के बेटा हैं। परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि उन्होंने परिवार के लिए जो किया है, यह बताना संभव नहीं है, लेकिन उन्हें बहुत प्यार मिला है और जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होने दी। उन्होंने पूरे दिल से कहा कि उन्हें अपने माता-पिता से जितना प्यार मिला है, दुनिया के हर बच्चे को अपने माता-पिता से उतना ही प्यार मिले। परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि आज हजारों की संख्या में उनके साथी विदेश से सुखदेव सिंह ढींडसा की अंतिम अरदास में शामिल होने आए हैं, जिनका वह धन्यवाद करते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!