Vigilance Action : रिश्वतखोरी के मामले में GST इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Aug, 2024 05:16 PM

gst inspector arrested in bribery case vigilance action

पंजाब के कपूरथला में विजीलैंस विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस विभाग ने कपूरथला में एक GST इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जतिंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है।

कपूरथला : पंजाब के कपूरथला में विजीलैंस विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस विभाग ने कपूरथला में एक GST इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जतिंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है। सी.एम. पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद विजीलैंस ने जालंधर विजीलैंस थाना में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। 

जानकारी अनुसार उक्त जी.एस.टी. इंस्पैक्टर ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर व्यापारी से रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद पीड़ित ने सी.एम. पोर्टल पर उक्त आफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की जांच-पड़ताल के बाद विजीलैंस ने उक्त जी.एस.टी. इंस्पैक्टर पर शिकंजा कसा है। इस संबंधी जानकारी देते डी.एस.पी. कपूरथला सुखदेव सिंह ने बताया कि जी.एस.टी. इंस्पैक्टर जतिंद्रपाल को रिश्वतखोरी के मामले में विजीलैंस ने आज गिरफ्तार किया है। उक्त इंस्पैक्टर पर एक व्यापारी से रिश्वत मांगने के आरोपों के तहत विजीलैंस ने कार्रवाई की है। 


 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!