राहुल गांधी की टिप्पणी पर ग्रेवाल का तीखा प्रहार, बोले— कांग्रेस की सोच फिर हुई बेनकाब

Edited By Urmila,Updated: 07 Feb, 2026 03:36 PM

grewal s scathing attack on rahul gandhi s comment

भाजपा के राष्ट्रीय नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल (भूखड़ी कलां) ने राहुल गांधी द्वारा सिख सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर दिए गए “गद्दार” शब्द पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

लुधियाना : भाजपा के राष्ट्रीय नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल (भूखड़ी कलां) ने राहुल गांधी द्वारा सिख सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर दिए गए “गद्दार” शब्द पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ग्रेवाल ने इस बयान को न केवल गैर-जिम्मेदाराना बताया, बल्कि इसे कांग्रेस नेतृत्व की संकीर्ण मानसिकता और राजनीतिक हताशा का प्रतीक करार दिया।

ग्रेवाल ने कहा कि किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को केवल वैचारिक या राजनीतिक मतभेद के कारण इस तरह की संज्ञा देना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। यह बयान न सिर्फ व्यक्तिगत हमला है, बल्कि इससे पूरे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि सिख समाज ने देश की रक्षा और एकता के लिए जो बलिदान दिए हैं, उन पर सवाल उठाना अस्वीकार्य है।

अपने सोशल मीडिया संदेश में ग्रेवाल ने लिखा कि “गद्दार” जैसे शब्दों का प्रयोग बेहद गंभीर होता है और यह किसी व्यक्ति की राष्ट्रभक्ति पर सीधा आक्षेप करता है। इस तरह की भाषा राजनीति को ज़हरीला बनाती है और समाज में अनावश्यक विभाजन पैदा करती है।

ग्रेवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बावजूद पार्टी आत्मचिंतन करने को तैयार नहीं है। इसके बजाय उसके नेता निराशा और अहंकार में आकर अपमानजनक बयानबाज़ी कर रहे हैं। उन्होंने इसे नेतृत्व की कमजोरी और वैचारिक दिवालियापन बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि सिख समुदाय का अपमान पूरे देश का अपमान है और भारत की जनता अब ऐसी विभाजनकारी राजनीति को अच्छी तरह पहचानने लगी है। ग्रेवाल के अनुसार, कांग्रेस का इतिहास किसानों, विकास और राष्ट्रीय हितों के साथ समझौतों से भरा रहा है, जबकि वर्तमान नेतृत्व देश को आगे ले जाने की दिशा में काम कर रहा है।

अंत में ग्रेवाल ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व की भाषा व सोच की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सम्मान और संयम की सबसे अधिक ज़रूरत होती है, और जो दल इसे भूल जाता है, उसका राजनीतिक पतन तय हो जाता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!