पंजाबियों के लिए राहत भरी खबर, खातों में पैसे आने शुरू

Edited By Vatika,Updated: 28 Aug, 2025 03:56 PM

good news for punjabis

पंजाब में पिछले 2 सालों के दौरान बड़ी संख्या में किसान केंद्र सरकार की ‘किसान सम्मान निधि योजना’

चंडीगढ़ : पंजाब में पिछले 2 सालों के दौरान बड़ी संख्या में किसान केंद्र सरकार की ‘किसान सम्मान निधि योजना’ (PM-KISAN) से जुड़ गए हैं। पंजाब के लिए यह बड़ी राहत की बात है कि जो योग्य किसान पहले तकनीकी कारणों से बाहर रह गए थे, अब उनके खातों में फिर से राशि आनी शुरू हो गई है। इससे एक ओर सरकार को राजनीतिक लाभ मिला है, वहीं दूसरी ओर किसानों का भरोसा भी योजना पर बढ़ा है।

इस योजना के लाभार्थियों की संख्या पिछले कुछ वर्षों के दौरान घटती-बढ़ती रही है। वर्ष 2019 में जब यह योजना पूरी रफ्तार से चली तो राज्य में नवंबर महीने तक रिकॉर्ड 22.21 लाख किसानों ने इसका लाभ लिया। लेकिन इसके बाद ऑनलाइन वेरिफिकेशन और जमीन का रिकॉर्ड अपडेट न होने के कारण बहुत से किसान इस योजना से बाहर हो गए। इस वजह से नवंबर 2022 तक लाभार्थियों की संख्या घटकर सिर्फ 2.07 लाख रह गई, जो किसानों के लिए बड़ी चिंता का विषय था। सरकार ने इन हालातों को गंभीरता से लेते हुए 2022 में ही कृषि, राजस्व और वेरिफिकेशन विभाग की संयुक्त टीमें बनाई, जिन्होंने विभिन्न स्तरों पर डेटा अपडेट करने की कार्रवाई शुरू की।

इस मेहनत का नतीजा यह निकला कि 2 सालों के भीतर 7.37 लाख नए लाभार्थी फिर से इस योजना से जुड़ गए। नवंबर 2023 में जहां सिर्फ 4.97 लाख किसानों को ही किस्त मिली थी, वहीं जुलाई 2025 तक यह संख्या बढ़कर 11.34 लाख हो गई है। यह भी महत्वपूर्ण है कि किसान सम्मान निधि योजना में किस्तों के अनुसार लाभार्थियों के आंकड़े हर साल अलग-अलग तरीके से बदलते रहे हैं। 2018-19 में शुरुआत में यह संख्या 11.81 लाख, फिर 14.11 लाख और उसके बाद 22.21 लाख तक पहुंची। इसके बाद सरकारी स्तर पर हुई कार्रवाई के चलते अब यह संख्या फिर से बढ़ती दिशा में है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!