Edited By Vatika,Updated: 22 Sep, 2023 01:45 PM

घोषित करने से पहले ही उनके संशय दूर करने के लिए बात करने को बुलाया गया था।
पंजाब डेस्कः पंजाब यूथ कांग्रेस के उप-प्रधान अक्षय शर्मा ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए इस्तीफे की कॉपी के साथ शेयर की है।उन्होंने लिखा कि उप प्रधान पंजाब यूथ कांग्रेस, पूर्व प्रधान पंजाब एन.एस.यू.आई. अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।
"पंजाब केसरी" ने कर दिया था पहले ही खुलासा
बता दें कि पंजाब केसरी ने इस बात का खुलासा पहले ही कर दिया था कि पंजाब में भाजपा युवा मोर्चा के पद पर भी इंपोर्टिड कांग्रेसी नेता को बिठाए जाने की तैयारी चल रही है। कहा गया था कि एन.एस.यू.आई से संबंधित बड़ा नेता भाजपा में आने की तैयारी कर रहा है और पार्टी उसे पंजाब में युवा मोर्चा की कमान देने के लिए लगभग तैयार है। बेशक अभी तक भाजपा के नेता इस नई डिवैल्पमैंट पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर रहे है, लेकिन सूत्र बताते है कि इस सबके लिए मैदान तैयार हो चुका है।
पार्टी कर चुकी है कारण बताओ नोटिस जारी
बता दें कि इसस पहले पार्टी ने अक्षय शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कारण बताओ नोटिस में कहा गया था कि वह लगातार युवा कांग्रेस के चुनाव पर सवाल उठा रहे हैं जबकि नतीजा घोषित करने से पहले ही उनके संशय दूर करने के लिए बात करने को बुलाया गया था।