Edited By Kalash,Updated: 23 Nov, 2026 01:19 PM

थाना बहरामपुर के गांव झबकरा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़वे के कारण गांव वासियों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): थाना बहरामपुर के गांव झबकरा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़वे के कारण गांव वासियों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। बीती रात भी चोरों ने एक गरीब मजदूर को निशाना बनाते हुए उसके घर से दो बकरे चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार के सदस्यों को बकरे गायब मिले तो उन्होंने इलाके में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
गांव वासियों का कहना है कि गांव में रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिस कारण लोग अपने घरों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चोर गरीब परिवारों को भी नहीं बख्श रहे हैं। इस मौके पर पीड़ित ने कहा कि उसका करीब 20 से 22 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गांव वालों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और बकरियां चुराने वाले अज्ञात चोरों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बारे में बहरामपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here