बहन की शादी में न ले जाने पर घर से भागी युवती, परिवार में मचा हड़कंप

Edited By Kamini,Updated: 04 Jun, 2025 07:41 PM

girl ran away from home

जिले में एक बड़ी घटना सामने आ है, जहां शादी में न लेकर जाने से एक 23 वर्षीय युवती नराज होकर घर से चली गई।

फाजिल्का: जिले में एक बड़ी घटना सामने आ है, जहां शादी में न लेकर जाने से एक 23 वर्षीय युवती नराज होकर घर से चली गई। घटना अबोहर गांव खुब्बन से सामने आई है। बताया जा रहा है कि, युवती की छोटी बहन की शादी थी, जिसमें उसका परिवार उसे नहीं लेकर गया। इस बात से नाराज होकर युवती दोपहर को घर से निकल गई। जिसके बाद पूरे परिवार ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया, लेकिन वह नहीं मिली।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने उक्त युवती को देखा जिसके पीछे आवारा कुत्तें लगे हुए थे। उन्होंने तुरन्त 112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर कॉल किया जिसके बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मी उसे थाने लगे गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के भी पहुंची और युवती की जानकारी सोशल मीडिया पर सांझी की। इस बारे जब परिवार वालों को जानकारी मिली तो वह तुरन्त अबोहर पहुंचा। इस दौरान परिवार ने बताया कि युवती मानसिक रूप से विकसित नही है और उसे दौरे पड़ते हैं। उसकी छोटी बहन की शादी थी इसलिए उसे वहां नहीं लेकर गए। इसके बाद युवती का परिवार उसे अपने साथ घर लेकर आया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!