Edited By Kamini,Updated: 26 Aug, 2023 12:23 PM

फगवाड़ा में एक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फगवाड़ा (जलोटा) : फगवाड़ा में एक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना सतनामपुरा पुलिस को दी शिकायत में रानी (काल्पनिक नाम) ने आरोप लगाया कि लव, राहुल, प्रितपाल सिंह और गुरदयाल सिंह बब्बू ने उसे एक गाने की शूटिंग के लिए जालंधर बुलाया और वहां उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ आपत्तिजनक हालत में उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच लीं। जब उसे होश आया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी लव ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी लव, राहुल, प्रीतपाल सिंह और गुरदयाल सिंह बब्बू के खिलाफ धारा 376, 506 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here