प्यार के चक्कर में फंसी युवती के सामने आया प्रेमी का सच, फिर जो हुआ सुन नहीं होगा यकीन

Edited By Kalash,Updated: 26 Aug, 2024 01:05 PM

girl love affair

इसी दौरान उसकी साली सिमरजीत कौर तथा उसकी बेटी ने बेटी को अपने झांसे में लेकर कथित आरोपी युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा के साथ संबंध बनवा दिए।

मोगा : मोगा जिले के गांव की एक 23 वर्षीय लड़की द्वारा अपने कथित प्रेमी के अलावा मौसी तथा उसकी बेटी से दुखी होकर कोई जहरीली दवाई पीकर अपनी जीवन लीला खत्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ पुलिस द्वारा मृतका के पिता के बयानों पर कथित आरोपियों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा, सिमरजीत कौर तथा उसकी बेटी आशू निवासी मोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में मृतका के पिता ने कहा कि उसकी बेटी बठिंडा की धागा फैक्टरी में काम करती थी। उसकी साली जो मोगा रहती है, उसकी बेटी को बच्चा होने वाला था। जिस कारण वह अपनी मौसी के पास आकर रहने लगी और इसी दौरान उसकी साली सिमरजीत कौर तथा उसकी बेटी ने बेटी को अपने झांसे में लेकर कथित आरोपी युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा के साथ संबंध बनवा दिए। बाद में उसकी बेटी को पता चला कि गुरप्रीत सिंह के पहले भी दो बच्चे हैं और उसकी शादी हो चुकी है। इस पर उसने अपनी मौसी तथा उसकी बेटी को कहा, लेकिन किसी ने कोई बात न सुनी और वह वापस बठिंडा काम पर चली गई।

शिकायतकर्त्ता ने कहा कि उसे गत 22 अगस्त को बाद दोपहर उसकी बेटी का फोन आया कि उसने कथित आरोपियों से दुखी होकर कोई जहरीली चीज निगल ली है और वह बुक्कनवाला रोड मोगा पर है। लड़की ने कहा कि उक्त तीनों ने उसे मरने के लिए मजबूर किया है। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर पहुंचा और बेहोश पड़ी अपनी बेटी को सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया। डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज फरीदकोट रैफर किया, वहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के पिता ने कहा कि उसकी बेटी ने तीनों से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त की है। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मोगा से गुहार लगाई कि कथित आरोपियों को जल्द काबू कर उसे इंसाफ दिया जाए। जांच अधिकारी सहायक थानेदार कुलवंत सिंह ने कहा कि आज मृतका के शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस कथित आरोपियों की तलाश कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!