सोशल मीडिया पर मशहूर होने के चक्कर में युवकी ने की ये हरकत, चढ़ी पुलिस के हत्थे

Edited By Kalash,Updated: 20 Jun, 2024 01:00 PM

girl caught by police for making reels

हथियारों के साथ रील बना सोशल मीडिया पर मशहूर होने वाली युवती को पुलिस ने ड्रेस कर लिया है।

लुधियानाः हथियारों के साथ रील बना सोशल मीडिया पर मशहूर होने वाली युवती को पुलिस ने ड्रेस कर लिया है। जब पुलिस कर्मचारियों ने युवती को रील बनाने की वजह पूछी तो वह कोई स्पष्ट जवा नहीं दे सकी। उक्त युवती ने कहा कि उसका नाम तनू है। TanuOfficial नाम से उसका इंस्टाग्राम पर पेज है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ हैबोवाल थाना में कम्पलेट (रपट) लिखवाने आई थी। इसी दौरान उसने एक वीडियो बनाकर अपने पेज पर अपलोड की। इससे पहले एक वीडियो हथियार के साथ थी। दोनों वीडियो काफी वायरल हुई जो कि मेरी गलती थी। आगे से कभी ऐसी वीडियो नहीं बनाऊंगी जिससे किसी को एतराज हो।

बता दें कि दो दिन पहले युवती की वीडियो खूब वायरल हुई जिसमें वह थाना हैबोवाल में दाखिल हुई। यही नहीं कुछ देर बाद वह रील बनाकर थाना के बाहर आई और थाना के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी पर भी कैमरा फोकस किया। इसी तरह एक अन्य वीडियो भी उक्त युवती की सामने आई जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर ललकारे मार रही है। युवती ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर के सोशल मीडिया पेज पर थाने में और हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर डाली रील के लिए माफी मांगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!