2 लड़कियों को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Mar, 2018 09:25 AM

gangrape

तलवंडी-बठिंडा रोड पर 2 लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म हुआ जिनको अगवा कर एक मोटर वाले कमरे में ले जाया गया था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना तलवंडी साबो के जांच अधिकारी कृष्ण सिंह अनुसार बङ्क्षठडा की 22 व 24...

बठिंडा: तलवंडी-बठिंडा रोड पर 2 लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म हुआ जिनको अगवा कर एक मोटर वाले कमरे में ले जाया गया था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना तलवंडी साबो के जांच अधिकारी कृष्ण सिंह अनुसार बङ्क्षठडा की 22 व 24 वर्षीय 2 लड़कियों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गत सायं 6.30 बजे वह बठिंडा जाने के लिए तलवंडी साबो से बस में बैठी थीं।

गांव जीवन सिंह वाला निकट बस खराब हो गई। लोग अन्य वाहनों द्वारा गंतव्यों को जा रहे थे लेकिन वह पास ही बस अड्डे पर खड़ी अगली बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक कार वहां आई जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे। उक्त ने उनको जबरदस्ती कार में बिठा लिया और अगवा कर अपने साथ ले गए। उन्होंने शोर भी डाला लेकिन वहां कोई भी मौजूद नहीं था।  लड़कियों ने बताया कि कार सवारों ने पहले उनसे मारपीट की फिर वह उन्हें एक खेत में बने मोटर वाले कमरे में ले गए जहां सभी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। आज सुबह वे उनको बङ्क्षठडा शहर में छोड़ गए जिसके बाद वह अस्पताल में दाखिल हो गईं।  जांच अधिकारी ने बताया कि चारों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!