फर्जी रजिस्ट्रियां कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 युवकों सहित महिला काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Aug, 2023 11:35 PM

gang busted for making fake registries

खन्ना में एस.डी.एम. स्वाति टिवाणा ने फर्जी रजिस्ट्रियां कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की।

खन्ना : खन्ना में एस.डी.एम. स्वाति टिवाणा ने फर्जी रजिस्ट्रियां कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस गिरोह के कुछ सदस्यों को दफ्तर बुलाकर पुलिस हवाले किया गया। पहले चरण में 2 रजिस्ट्रियां फर्जी निकली हैं। बाकी इस गिरोह के सदस्यों की जितनी भी रजिस्ट्रियां में संलिप्तता है, उनकी जांच बिठा दी गई है। जानकारी के अनुसार मई 2023 में खन्ना के रहने वाले सरवन सिंह नामक व्यक्ति का प्लाट बेचा गया था। सरवन सिंह की 8 साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बावजूद गिरोह ने फर्जी सरवन सिंह खड़ा कर और सभी कागजात बनाकर उसका प्लॉट बेच दिया था।

सरवन सिंह के बेटे कमलजीत सिंह ने एस.डी.एम. के पास शिकायत दी थी तो फर्जीवाड़े से पर्दा उठा था। इस केस में एस.डी.एम. के आदेशों पर पुलिस ने 3 लोगों खिलाफ केस दर्ज किया था। इस रजिस्ट्री की पड़ताल में उसी दिन की एक और रजिस्ट्री फर्जी निकल आई। इस रजिस्ट्री में एक व्यक्ति ने इस गिरोह के सहारे अपनी नकली पत्नी बनाकर प्लाट बेच दिया। जबकि यह प्लाट पति-पत्नी का सांझा था। व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ केस चल रहा है। इसलिए उसने गिरोह से बातचीत कर किसी दूसरी महिला को अपनी पत्नी बनाकर रजिस्ट्री करवा दी। सच्चाई सामने आई तो व्यक्ति की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई वहीं सिटी थाना-1 के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हेमंत मल्होत्रा ने मामले में सिर्फ इतना ही कहा कि अभी जांच कर रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके मुताबिक कार्रवाई करेंगे। 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!