साइबर ठगों ने 2 साल में बठिंडा वासियों के खातों से उड़ाए 21 करोड़ रुपए, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

Edited By Vatika,Updated: 17 Nov, 2026 12:00 PM

fraud news bathinda

डिजिटल युग ने जहां लोगों की जिंदगी को आसान बनाया है, वहीं इसके साथ कई नई समस्याएं भी सामने..

बठिंडा: डिजिटल युग ने जहां लोगों की जिंदगी को आसान बनाया है, वहीं इसके साथ कई नई समस्याएं भी सामने आई हैं। इनमें साइबर ठगी एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। साइबर अपराधी आए दिन ठगी के नए तरीके अपनाकर लोगों के बैंक खातों से लाखों-करोड़ों रुपये उड़ा रहे हैं। इन ठगों के जाल में ज्यादातर भोले-भाले लोग फंस जाते हैं। बठिंडा में भी साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिनमें लोगों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

सामाजिक कार्यकर्ता संजीव गोयल द्वारा आरटीआई एक्ट के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 से 2026 के बीच साइबर ठगों ने लोगों के बैंक खातों से 21 करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। जानकारी के मुताबिक, करीब दो वर्षों में बठिंडा पुलिस को साइबर ठगी की कुल 4,934 शिकायतें मिलीं। इनमें लोगों के खातों से कुल 21,31,67,610.55 रुपये की ठगी की गई। पुलिस कई मामलों में ठगी की रकम वापस करवाने में सफल रही, लेकिन अभी भी 3,513 शिकायतें लंबित हैं।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में साइबर ठगों ने बठिंडा के लोगों के खातों से 10,43,87,104.68 रुपये निकाल लिए। इस दौरान पुलिस को ठगी से जुड़ी कुल 2,395 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 1,667 अभी भी लंबित हैं। वहीं, वर्ष 2026 में बठिंडा पुलिस को साइबर ठगी की 2,539 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन शिकायतों में ठगी की कुल रकम 10,878,505.87 रुपये बताई गई है। इनमें से 1,846 शिकायतें अभी लंबित हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!