Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Aug, 2023 07:29 PM
पति-पत्नी को कनाड़ा भेजने का झांसा देकर 18 लाख रुपए की रकम हड़पने के मामले में थाना सदर की पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कपूरथला (भूषण/महाजन): पति-पत्नी को कनाड़ा भेजने का झांसा देकर 18 लाख रुपए की रकम हड़पने के मामले में थाना सदर की पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार बलविन्दर कौर पत्नी लखविन्दर सिंह निवासी अमरीक नगर सैदोभुलाणा थाना सदर कपूरथला ने एस.एस.पी. राजपाल सिंह संधू को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की संदीप कौर तथा दामाद जोबनप्रीत सिंह अपने सुनहरी भविष्य के लिए कनाडा जाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने कशमीर सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी लोधीपुर थाना कोतवाली कपूरथला तथा दयाल सिंह पुत्र निरंजन दास निवासी कोट करार खां थाना सदर कपूरथला के साथ सम्पर्क किया, जिन्होंने उसकी लड़की तथा दामाद को कनाड़ा भेजने का झांसा देकर 18 लाख रुपए की मांग की, जब उसने आरोपियों को 18 लाख रुपये की नकदी तथा पासपोर्ट दे दिए, तो आरोपी उसे लगातार टाल-मटोल करते रहे। जब उसने आरोपियों पर रकम वापिसी का दबाव डाला तो वह धमकियां देने लगे, जिस पर उसने न्याय के लिए एस.एस.पी. के समक्ष गुहार लगाई।
एस.एस.पी. ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डी.एस.पी. हैड क्वाटर सतनाम सिंह को जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान दोनों आरोपियों कशमीर सिंह तथा दयाल सिंह के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए गए। जिसके आधार पर दोनों आरोपियों कशमीर सिंह तथा दयाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।