पूर्व PM मनमोहन सिंह ने पंजाब के मतदाताओं के लिए लिखी चिट्ठी, कहा- देश को बचाने का अंतिम मौका

Edited By Radhika Salwan,Updated: 31 May, 2024 01:09 PM

former pm manmohan singh wrote a letter to the voters of punjab

लोकसभा 2024 का अंतिम चरण है, जिसके कारण सभी का पूरा फोकस इन्हीं राज्यों पर है।

पंजाब डेस्क: 1 जून को पंजाब और हिमाचल के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में वोटिंग हैं। यह लोकसभा 2024 का अंतिम चरण है, जिसके कारण सभी का पूरा फोकस इन्हीं राज्यों पर है। इसी के चलते पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता मनमोहन सिंह ने पंजाब के मतदाताओं के लिए एक भावपूर्ण चिट्ठी भी लिखी है।

जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री ने पंजाब के मतदाताओं से दावा किया कि सिर्फ कांग्रेस ही देश को विकासशील भविष्य दे सकती है। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की भी बात कही। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सशस्त्र बलों पर अग्निवीर योजना थोपना सही नहीं है। इससे उनका नकली राष्ट्रवाद दिखाई देता है।

उन्होंने आगे निशाना साधते हुए कहा कि मोदी द्वारा नफरत भरे भाषण बोले जा रहे हैं, वह पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सार्वजनिक संवाद की गरिमा कम करे के, प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाया है। उन्होंने आगे कहा कि पहले कभी किसी प्रधानमंत्री द्वारा किसी भी वर्ग या विपक्ष को लेकर असभ्य शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया था। उन्होंने कभी किसी समुदाय को अलग करने की कोशिश नहीं की। यह सिर्फ भाजपा कर सकती है। मनमोहन सिंह ने कहा कि अमानवीकरण की कथा अब चरम पर पहुंच चुकी है, अब यह कर्तव्य है कि देश को विभाजनकारियों से बचाया जाए।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!