Edited By Vatika,Updated: 05 Apr, 2023 03:31 PM

सुशील कुमार रिंकू को पार्टी ने बाहर निकाल दिया है।
पंजाब डेस्कः जालंधर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को पार्टी ने बाहर निकाल दिया है। उक्त फैसला पंजाब प्रदेश इंचार्ज हरीश चौधरी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते लिया है।
पता चला है कि रिंकू आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है। दिल्ली सी.एम.अरविंद केजरीवाल खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवाने के लिए जालंधर पहुंच रहे रहे है। यह भी कयास लगाए जा रहे है कि वह जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आप के उम्मीदवार घोषित किए जा सकते है।