पंजाबियो सावधान! इन इलाकों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Edited By VANSH Sharma,Updated: 29 Jun, 2025 09:15 PM

floods are looming in these areas

इससे ब्यास नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

पंजाब डेस्क: हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश की वजह से अब पंजाब में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मंडी जिले में स्थित पंडोह डैम पानी से पूरी तरह भर गया है। इसलिए डैम के सभी पांच गेट खोल दिए गए हैं और करीब 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे ब्यास नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

डैम से छोड़ा गया पानी संघोल, सुजानपुर, नायडून और डेरा से होकर पौंग डैम की ओर जा रहा है। इसके बाद यह पानी पंजाब के तलवाड़ा क्षेत्र तक पहुंचेगा। जिससे निचले इलाकों में पानी भरने और बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है।

हिमाचल में लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन (landslide) हुआ है और सड़कों को नुकसान पहुंचा है। मंडी की जूनी खड्ड भी तेज बहाव में है। यह खड्ड पंडोह डैम से करीब 10 किलोमीटर दूर ब्यास नदी में मिलती है। अगर बारिश ऐसे ही जारी रही, तो स्थिति और खराब हो सकती है।

पंजाब के लोगों से अपील है कि वे सावधान रहें, मौसम विभाग की चेतावनी पर ध्यान दें और जरूरत होने पर प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!