पहले लड़की से दुष्कर्म कर किया Pregnant, फिर गर्भपात करवाकर भ्रूण को छप्पड़ में फैंका, मामला दर्ज

Edited By Neetu Bala,Updated: 11 Feb, 2024 04:31 PM

first raped the girl and got her aborted and threw the fetus in the trash

पंजाब के फिरोजपुर से एक संसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव के एक छप्पड़ में से एक नवजात का भ्रूण मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

कपूरथला: पंजाब के फिरोजपुर से एक संसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव के एक छप्पड़ में से एक नवजात का भ्रूण मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। आरोपी द्वारा एक लड़की को दुष्कर्म का शिकार बनाकर उसको गर्भवती करने के उपरांत पीड़िता का गर्भपात करवा कर उसके भ्रूण को खुर्द-बुर्द करने के मामले में थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एस.एस.पी. कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि 2 फरवरी 2024 को सुरिन्दर सिंह पुत्र सूबा सिंह निवासी सराय जट्टा थाना सुल्तानपुर लोधी ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के छप्पड़ में एक मादा भ्रूण पड़ा है जो कोई अज्ञात व्यक्ति फैंक गया है। जिस पर सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मादा भ्रूण बरामद करके अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

इस दौरान सुल्तानपुर लोधी पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना को अंजाम देने में एक लड़की व उसकी डिलीवरी करने वाली लड़की की माता व मौसी शामिल है। जिसके आधार पर 9 फरवरी को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको जब अदालत में पेश किया गया तो पीड़ित लड़की ने अदालत में बताया कि यह बच्चा उसका ही है और यह नाजायज बच्चा था। जिसने उसने अविवाहित होने के कारण अपनी माता के साथ मिलकर गांव के छप्पड़ में फैंक दिया था।

उक्त लड़की ने अदालत में दिए अपने बयानों में बताया कि करीब 3-4 वर्ष वह और उसकी माता गांव सराय जट्टा के चरनजीत सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह के घर काम करने जाती थी। इस दौरान चरनजीत सिंह भी उसके घर आ जाता था और उसके साथ छेड़-छोड़ करता रहता था। चरनजीत सिंह उसके परिवार की अनुपस्थिति में दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसको पता लगा कि वह गर्भवती हो गई है तो चरनजीत सिंह ने उसको एक गोली लाकर दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके उपरांत चरनजीत सिंह करीब 7-8 महीने से फिर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिसके कारण वह दोबारा गर्भवती हो गई।

इसके अलावा गत सितम्बर-2024 में भी उसके साथ एक अन्य नाबालिग भी दुष्कर्म करता रहा। आरोपी चरनजीत सिंह ने उसको और उसकी माता को धमकियां दीं कि यदि उन्होंने इस बच्चे संबंधी किसी व्यक्ति के साथ बातचीत की तो वह उनको जान से मार देगा। इस दौरान चरनजीत सिंह उनको गर्भपात के लिए 10 हजार रुपए की रकम देकर गया ताकि डॉक्टर से सफाई करवा ली जाए।

इस दौरान जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह पीड़िता के पेट में बहुत दर्द हुआ। जिस पर उसकी चाची व माता ने एक डॉक्टर को घर बुलाया। जिसने आकर इंजैक्शन लगाया। इसके उपरांत वह बाथरूम गई तो उसका भ्रूण बाहर गिर पड़ा। जिसके उपरांत पीड़ित की माता ने उस भ्रूण को छप्पड़ में फैंक दिया।

थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी चरनजीत सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह निवासी गांव सराय जट्टां के खिलाफ मामला दर्ज करके छापामारी दौरान चरनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया व मामले की जांच जारी है। वहीं थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने आरोपी चरनजीत सिंह व बरामद भ्रूण का डी.एन.ए. टैस्ट ले लिया है। जिस संबंधी जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!