Edited By Kamini,Updated: 16 Nov, 2023 04:20 PM
थाना झबाल के अधीन गांव खैरदीन में आज एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही परिवार पर गोली चला दी।
झबाल : थाना झबाल के अधीन गांव खैरदीन में आज एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही परिवार पर गोली चला दी। जिससे उनकी पत्नी, बहू और छोटी बच्ची घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में खैरदीन निवासी कुलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता दर्शन सिंह पुत्र जगतार सिंह जाट निवासी खैरदीन रोजाना घर में मां के साथ झगड़ा करता था और आज भी वह घर पर झगड़ा कर रहा था। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी 12 बोर की पिस्तौल से परिवार के सदस्यों पर 2 गोलियां चलाईं, जिससे मेरी मां सुखविंदर कौर उम्र 43 साल (पत्नी दर्शन सिंह) की दाहिनी टांग में और मेरी पत्नी मनप्रीत कौर (उम्र 23) की बाईं टांग, पौती जसकीरत कौर (उम्र एक वर्ष) बाईं टांग पर गोली के शर्रे लगे हैं।
जिसके बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। झबाल थाने की पुलिस ने गोली चलाने वाले दर्शन सिंह को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here