Ludhiana में शादी की खुशियों में दहशत! समारोह में फायरिंग से मची अफरा-तफरी

Edited By Kamini,Updated: 14 Nov, 2026 06:52 PM

firing at wedding in ludhiana

महानगर के छावनी मोहल्ला इलाके में एक शादी समारोह के दौरान खुशियों के माहौल में दहशत फैलाने के इरादे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सरेआम हवाई फायर किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): महानगर के छावनी मोहल्ला इलाके में एक शादी समारोह के दौरान खुशियों के माहौल में दहशत फैलाने के इरादे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सरेआम हवाई फायर किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस प्रशासन द्वारा शादियों और जश्नों के दौरान हथियारों के प्रदर्शन व हवाई फायरिंग पर लगाई गई सख्त पाबंदी के बावजूद की गई इस हरकत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है।

पुलिस ने मौके से चली हुई गोली का सिक्का और अन्य सबूत कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती 13 नवंबर को सब-इंस्पेक्टर जीवन सिंह पुलिस पार्टी सहित थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी को मुखबिर खास से पुख्ता सूचना मिली कि गौरव नाहर पुत्र मनोहर लाल निवासी मकान नंबर बी-1/1667, सामने पावर हाउस, जी.टी. रोड, छावनी मोहल्ला की शादी के संबंध में पावर हाउस के सामने स्थित पार्क के पास टेंट लगाकर डी.जे. लगाया गया है।

सूचना के अनुसार, वहां मौजूद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इलाके में दहशत फैलाने की खातिर हवाई फायर किया गया है और डी.जे. साउंड के सामने डांस फ्लोर के पास गोली का सिक्का पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एस.आई. जीवन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान पुलिस को डांस फ्लोर के पास से चली हुई गोली का सिक्का बरामद हुआ। 

पुलिस ने इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने दहशत फैलाने और हवाई फायर करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार, शादी समारोह में हुई वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और आसपास लगे सी.सी.टी.वी.कैमरों की फुटेज को खंगाला जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हवाई फायर किस व्यक्ति द्वारा और किस हथियार से किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!