Edited By Kamini,Updated: 26 Oct, 2023 12:49 PM
सराय अमानत खां थाना क्षेत्र के गांव बुर्ज (राजाताल) में गोली चलने का मामला सामने आया है।
तरनतारन : सराय अमानत खां थाना क्षेत्र के गांव बुर्ज (राजाताल) में गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि धीमान नाम के एक लड़के की चल रही पार्टी में डी.जे पर गाने बजाने को लेकर कुछ युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। इस झगड़े के दौरान स्विफ्ट कार और बुलेट मोटरसाइकिल पूरी तरह से नष्ट हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सीमावर्ती गांव बुर्ज में हरजिंदर सिंह पुत्र धन्ना सिंह के बेटे की धीमान पार्टी के दौरान चल रहे डी.जे. को लेकर बाहर से आए कुछ युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान युवक द्वारा गोली चला दी गई, जिससे रविंदर सिंह पुत्र रवेल सिंह निवासी बुर्ज के गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इस बीच झगड़े में 2 अन्य युवक बाघों पुत्र धन्ना सिंह और रमेश पुत्र हीरा सिंह भी घायल हो गए, जबकि कुछ युवकों ने वहां खड़ी एक स्विफ्ट कार और एक बुलेट मोटरसाइकिल में बुरी तरह तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी होने पर थाना सराय अमानत खां से थानाध्यक्ष नरिंदर सिंह ढोटी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचा और परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रमुख नरिंदर सिंह ढोटी ने बताया कि घायल युवक रविंदर सिंह के पिता रवेल सिंह के बयान के आधार पर सराय अमानत खां थाने में साहिल पुत्र रवि कुमार झबाल रोड अमृतसर और 6/7 अज्ञात के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here