Edited By Kalash,Updated: 03 Mar, 2024 01:27 PM
थाना नई बारादरी में एक साथ 3 एफ.आई.आर. दर्ज हुई हैं जिसमें उसने 3 लोगों को कनाडा और पुर्तगाल भेजने के लिए 8.60 लाख रुपए की ठगी मारी है
जालंधर : वासल टॉवर में ग्लोबल इनोवेटिव इमीग्रेशन एंड प्लेसमैंट का ऑफिस चलाने वाला सिद्वार्थ कटारिया नटवरलाल निकला है। उसके खिलाफ थाना नई बारादरी में एक साथ 3 एफ.आई.आर. दर्ज हुई हैं जिसमें उसने 3 लोगों को कनाडा और पुर्तगाल भेजने के लिए 8.60 लाख रुपए की ठगी मारी है।
यह भी पढ़ें : पंजाब वासियों को अभी नहीं मिलेगी राहत, आने वाले 2 दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी
कुछ दिन पहले भी गुरदासपुर के एक व्यक्ति से 5 लाख की ठगी मारने पर उसके खिलाफ थाना नई बारादरी में ही धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। गढ़शंकर के रहने वाले हरमेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों की दी शिकायत में कहा कि उसने अक्तूबर 2021 में कटारिया के ऑफिस जाकर मीटिंग की थी। उसने अपनी पत्नी को कनाडा भेजना था जिसके लिए कटारिया ने उसकी पत्नी का वीजा लगवाने के लिए करीब 9 माह का वक्त मांगा। ठग एजैंट ने हरमेश सिंह से उसकी पत्नी का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज समेत कुछ ही दिनों में 3.45 लाख रुपए ले लिए और भरोसा दिया कि जल्द ही उनका अप्रूवल लैटर आ जाएगा। वक्त निकलने पर कटारिया हरमेश सिंह को टालमटोल करता रहा। बाद में उसने उठाने बंद कर दिए और जब वह उसके दफ्तर गया तो पता लगा कि महाठग कटारिया ऑफिस बंद करके फरार हो गया है।
यह भी पढ़ें : Punajb में आंधी तूफान व बारिश ने मचाई तबाही, डेरा ब्यास का सत्संग घर में हुआ भारी नुकसान
इसी तरह आरती शर्मा निवासी गुरनाम नगर अमृतसर ने आरोप लगाए कि कनाडा जाने के लिए उनकी कटारिया के साथ 5 लाख की डील हुई थी। 2021 में उन्होंने कटारिया को 3.65 लाख रुपए, पासपोर्ट व मांगे गए दस्तावेज दे दिए। आरोपी ने एक साल बीतने के बाद भी उनका काम नहीं करवाया। जब उन्होंने उसके चैक लगाए तो वह बाऊंस हो गए। बाद में पता लगा कि आरोपी फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : पुलिस प्रशासन में फेरबदल, DSPs के हुए तबादले, पढ़ें List
तीसरे मामले में दर्ज हुई एफ.आई.आर. अशोक कुमार निवासी खुरला किंगरा ने करवाई है। अशोक ने आरोप लगाए कि पुर्तगाल जाने के लिए उन्होंने कटारिया से संर्पक किया था। आरोपी एजैंट ने उनसे डेढ़ लाख रुपए की मांग की। सारे दस्तावेज और पैसे देने के बावजूद आरोपी ने काम नहीं करवाई और चैक बाऊंस करवा दिए। इससे पहले भी कटारिया पर विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here