त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को झटका, लुधियाना यार्ड में काम के चलते कई ट्रेनें लेट, प्लेटफार्म भी बदलेंगे

Edited By Kalash,Updated: 17 Nov, 2026 10:22 AM

festive season trains delay

त्योहारी सीजन के चलते रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ का सिलसिला लगातार जारी है।

जालंधर (पुनीत): त्योहारी सीजन के चलते रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ का सिलसिला लगातार जारी है। जालंधर सिटी सहित प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों का रूटीन से अधिक आवागमन देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए रेलवे की ओर से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं विभिन्न ट्रेनों की देरी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। वहीं लुधियाना रेलवे यार्ड में रेल लाइन के ऊपरी ढांचे की मुरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते रेलवे की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे विभिन्न ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा, जबकि लुधियाना स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफार्म भी अस्थायी रूप से बदले जाएंगे।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 5 दिसम्बर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से डा. आंबेडकर नगर जाने वाली ट्रेन संख्या 12920, अमृतसर-जयनगर ट्रेन संख्या 14650 और अमृतसर-नंगल डैम ट्रेन संख्या 14505 40 मिनट तक प्रभावित होगी। वहीं, 28 नवम्बर को फिरोजपुर कैंट-लुधियाना ट्रेन संख्या 54052 फिरोजपुर कैंट से 30 मिनट देरी से रवाना होगी। वहीं लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 20 नवंबर को अमृतसर-टाटानगर ट्रेन संख्या 18104 का प्लेटफार्म नंबर 3 के स्थान पर 1 होगा। 27 नवंबर को सियालदह-अमृतसर ट्रेन संख्या 12379 और पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर ट्रेन संख्या 14617 का प्लेटफार्म नंबर 2 के स्थान पर 1 रहेगा। इसी दिन जयनगर-अमृतसर ट्रेन संख्या 14649 प्लेटफार्म नंबर 3 के स्थान पर 1 पर आएगी।

इसके अलावा 5 दिसम्बर को नई दिल्ली-अमृतसर ट्रेन संख्या 12029 का प्लेटफार्म नंबर 2 से बदलकर 6, ट्रेन संख्या 12497 का 2 से बदलकर 7, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर ट्रेन संख्या 11057 का 3 से बदलकर 7 और सियालदह-अमृतसर ट्रेन संख्या 12379 का 2 से बदलकर 7 किया जाएगा। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर ट्रेन संख्या 14617 प्लेटफार्म नंबर 2 के स्थान पर 6 और जयनगर-अमृतसर ट्रेन संख्या 14649 प्लेटफार्म नंबर 3 के स्थान पर 7 पर आएगी।

त्योहारी भीड़ को देखते हुए अमृतसर-सहरसा के बीच चलेगी आरक्षित स्पेशल ट्रेन

त्योहारी मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से अमृतसर और सहरसा के बीच एक फेरे के लिए आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 04672 अमृतसर-सहरसा स्पेशल 17 नवम्बर को अमृतसर से रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 04671 सहरसा-अमृतसर स्पेशल 19 नवम्बर को सहरसा से चलेगी। रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार 17 नवम्बर को ट्रेन संख्या 04672 अमृतसर से रात 8.10 बजे रवाना होगी और रात 9.15 बजे जालंधर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना होगी। अगले दिन सुबह 5.30 बजे यह ट्रेन सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04671 सहरसा से सुबह 10 बजे रवाना होकर शाम 4.50 बजे जालंधर सिटी स्टेशन पहुंचेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!