बेटी के साथ की छेड़छाड़ का पिता ने लिया रूह कंपा देने वाला बदला, वह किया जो सोचा न था

Edited By Urmila,Updated: 17 Oct, 2023 12:08 PM

father took soul shattering revenge for molesting his daughter

सनौर नजदीक बोलड़ से ललीना रोड पर स्थित खेत में नरेश साहनी के हुए कत्ल की गुत्थी आज सनौर पुलिस ने सुलझा दी है।

पटियाला/सनौर : सनौर नजदीक बोलड़ से ललीना रोड पर स्थित खेत में नरेश साहनी के हुए कत्ल की गुत्थी आज सनौर पुलिस ने सुलझा दी है और आरोपी खूबलाल साहनी को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है। सनौर पुलिस को 14 अक्तूबर को गुरदीप सिंह निवासी गांव बोलड़ कलां ने सूचना दी थी कि उसके खेत में एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश पड़ी है, जिसके बाद सनौर थाना के एस.एच.ओ. साहिब सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे थे। उसके बाद बाकायदा तौर पर इस जगह का एस.पी. सिटी सरफराज आलम और डी.एस.पी रुरल गुरदेव सिंह धालीवाल ने दौरा किया था।

एस. पी. सिटी सरफराज आलम, डी.एस.पी. गुरदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि पुलिस ने मजदूर के अनसुलझे कत्ल को केवल कुछ घंटों में ही सुलझा लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरदीप सिंह के कहने के मुताबिक यह लाश नरेश साहनी निवासी पितोजिया जिला मुजफ्फरपुर बिहार की थी। उन्होंने बताया कि एस.आई साहिब सिंह मुख्य अफसर थाना सनौर ने पुलिस पार्टी, सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की टीम और फॉरेंसिक साइंस टीम की मदद के साथ तकनीकी और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर गहराई के साथ जांच की और आरोपी खूबलाल साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कत्ल होने वाले मजदूर ने की थी लड़की के साथ छेड़छाड़

सनौर पुलिस की तफ्तीश से यह बात सामने आई कि खूबलाल साहनी का करीब एक महीना पहले अपने परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा हो गया था इस कारण खूबलाल साहनी का परिवार नरेश साहनी के नजदीक ही रहने लगा। इस समय के दौरान नरेश साहनी ने खूबलाल साहनी की लड़की के साथ अश्लील हरकत की थी और इसी बात की खूबलाल साहनी के मन में रंजिश थी। खूबलाल साहनी 13 अक्तूबर की शाम को खाना खाने के बहाने नरेश साहनी को शराब के ठेके गांव बोलड़ में नशे की हालत में अपनी मोटर पर ले गया और जानबूझ कर नरेश साहनी के साथ अपनी लड़की की छेड़छाड़ करने के बारे पूछा।

इस कारण दोनों का आपस में तकरार हो गई और तैश में आकर खूबलाल साहनी ने अपने पास पड़ी खलपाड़ (लकड़ी) के साथ 2-3 वार नरेश साहनी के सिर पर किए और फिर पास पड़ी दरांती उठा कर नरेश साहनी के ऊपर वार करके उसको जान से मार दिया।

फिर इस कत्ल को छिपाने के लिए खूबलाल साहनी ने नरेश साहनी की लाश को कंधे पर उठा कर बहुत ही चालाकी के साथ ले जाकर गांव ललीना रोड़ पर सड़क किनारे रख दिया जिससे देखने को यह घटना केवल एक रोड़ एक्सीडैंट ही लगे। आरोपी द्वारा वारदात दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करके और गहराई के साथ पूछताछ की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!