Edited By Kamini,Updated: 11 Sep, 2023 10:14 AM

थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में 4 बच्चों के पिता की मौत के बाद हंगामा हो गया।
लुधियाना (ऋषि): थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में 4 बच्चों के पिता की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने गत रात्रि अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक की पहचान राम भगत (49) निवासी अंबेडकर नगर ग्यासपुरा के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए पत्नी उतवल देवी ने बताया कि उनकी किराना की दुकान है। 2 बेटे रोहित और मोहित और 2 बेटियां सोनाली और शिवानी हैं। करीब 10 दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात 7.30 बजे वह अपने पति से मिलीं, उस समय सब कुछ ठीक था लेकिन 2 घंटे बाद अचानक अस्पताल ने उन्हें फोन किया और उनकी मौत की खबर दी।
उनका आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। वहीं, डॉक्टर ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मरीज की रिपोर्ट आने के बाद इलाज शुरू किया जाएगा। इसकी सूचना परिजनों को पहले ही दे दी गई थी। अस्पताल की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई। समय-समय पर पूरा इलाज किया जा रहा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here