Punjab: किसानों ने DC आफिस पहुंच सड़कों पर फेंकी किन्नू से भरी ट्रालियां, दी ये चेतावनी

Edited By Kamini,Updated: 10 Feb, 2024 01:06 PM

इस दौरान उन्होंने किन्नू डी.सी. कार्यालय के आगे फेंककर उस पर ट्रैक्टर चला दिया।

फाजिल्का: फाजिल्का जिले के अबोहर में किन्नू की फसल की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। भारती किसान यूनियन राजेवाल में किन्नू की भरी ट्रॉलियां लेकर डीसी कार्यालय पहुंच कर रोष प्रदर्शन किया और विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने किन्नू डी.सी. कार्यालय के आगे फेंककर उस पर ट्रैक्टर चला दिया। किन्नू का सही मूल्य नहीं मिलने पर किसानों चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो मंगलवार को 200 और ट्रॉलियां लाकर डी.सी. कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।

किसान नेताओं ने बताया कि प्रदर्शन के लिए वह 100 ट्रालियां लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्बें जबरन रास्ते में रोक लिया गया, जिसते बाद शाम को किसान डी.सी. कार्यालय पहुंचने कामया हो गए। इस  जैसे ही किन्नू से भरी ट्रालियां नीचे फैंकी गई तो 13 फरवरी को पंजाब एग्री इंडस्ट्रियल कार्पोरेशन के जीएम ने मिलने का समय दिया और धरने को उठवाया गया। 

किसानों का कहना है कि अबोहर में पंजाब की कुल 47,000 हेक्टेयर भूमि में से 34,000 हेक्टेयर भूमि पर किन्नू की खेती करने वाले किसानों ने पंजाब एग्रो के खरीद तरीकों पर अपना असंतोष व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब एग्रो के अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश किसानों के पास 10 एकड़ से कम जमीन है, जबकि केवल 4 किसानों के पास 20 एकड़ या उससे अधिक है। बीकेयू राजेवाल-फाजिल्का इकाई के अध्यक्ष सुखमंदर सिंह ने कहा कि कुल 4,230 मीट्रिक टन में से 2,080 मीट्रिक टन केवल 5 बड़े किसानों से खरीदा जा रहा है, जिसके कारण छोटे किसानों को अपना खर्च खुद उठाना पड़ रहा है।

पंजाब सरकार की कृषि प्रोसैसिंग विंग पंजाब एग्रो मुक्तसर, बठिंडा और फाजिल्का जिलों के 5 प्रमुख किसानों, खासकर किन्नू की खरीद के लिए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर काफी हद तक निर्भर दिख रही है। इस वर्ष, 4230 मीट्रिक टन किन्नू में से लगभग 1100 मीट्रिक टन किन्नू सुखबीर सिंह बादल के स्वामित्व वाले 74 एकड़ किन्नू के बागों से खरीदा गया था।

जिला अध्यक्ष सुखमंदर सिंह ने कहा कि पंजाब एग्रो इंस्टीट्यूट किसानों के लिए बना है लेकिन दुर्भाग्य से यह आम किसानों की बात सुनने की बजाय बड़े किसानों की बात मान रहा है। अबोहर क्षेत्र में 85 प्रतिशत किन्नू हैं, लेकिन पंजाब एग्रो ने लांबी क्षेत्र में बादल परिवार के सबसे ऊंचे रेट के 74 किलो किन्नू खरीदे हैं, जबकि हमारे किन्नू की गुणवत्ता उस क्षेत्र के किन्नू से बेहतर है। इसे जितना बादल परिवार ने खरीदा है, उतना पूरे क्षेत्र के किसानों ने नहीं खरीदा है। उनके करीब 2000 क्विंटल डीएस बैन भी पंजाब एग्रो ने खरीदा है और बादल परिवार के बब्बी बादल का किन्नू भी पंजाब एग्रो ने खरीदा है।

प्रदर्शनकारियों ने खरीद दरों में भेदभाव का भी आरोप लगाया। पंजाब एग्रो के आंकड़ों से पता चला है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान बादल फार्म्स को 12.4 रुपए प्रति किलोग्राम की पेशकश की गई थी। समरिंदर सिंह ढिल्लों और जगरूप सिंह जैसे अन्य किसानों को उनकी किन्नू फसल के लिए क्रमशः 11.15 रुपए और 11.75 रुपए प्रति किलोग्राम का भुगतान किया गया। बादल के अलावा, पंजाब एग्रो ने इंदरमीत सिंह बैंस और अर्शदीप सिंह से भी क्रमशः 12.25 रुपए और 12.9 रुपए प्रति किलोग्राम पर किन्नू खरीदा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!