15 मिनट में किसान की किस्मत ने मारी पलटी, हल्दी लगे Note ने बनाया मालामाल

Edited By Kamini,Updated: 24 May, 2025 02:40 PM

farmer became rich

पंजाब में एक हल्दी लगे नोट ने किसान को मालामाल कर दिया, जिससे उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक हल्दी लगे नोट ने किसान को मालामाल कर दिया, जिससे उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मामला फाजिल्का से सामने आया है, जहां पर एक किसान को हल्दी लगे 500 के नोट ने 15 मिनट में मालामाल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के रहने वाला सुरेंद्रपाल सिंह हल्दी लगा 500 का नोट बदलने के लिए दुकान पर गया था, लेकिन उसने उन पैसों का लॉटरी का टिकट खरीद लिया। इसके 15 मिनट बाद ही उसकी 90 हजार की लॉटर निकल आई। 

विजेता किसान सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि, घर की महिलाएं किसी काम से बाहर गई थी। इसी बाच उसे अचानक मसालों के डिब्बे में से 500 का नोट मिला, जिस पर हल्दी लगी थी। ये नोट कहीं पर नहीं चल रहा था जिसके चलते वह लॉटरी वाले रूपचंद की दुकान पर गया। वहां पर उसने इसके बदले में लॉटरी दे दी। डियर नागालैंड स्टेट लॉटरी के टिकट खरीदा, जिसमें उसका दूसरा इनाम निकाला है। इसके 15 मिनट बाद ही उसे फोन आया कि उसकी लॉटरी पर 90 हजार का ईनाम निकला है। सुरेंद्र पाल सिंह ने सोचा ना था कि टिकट खरीदने के 15 मिनट बाद ही वह मालामाल हो जाएगा।

लॉटरी विजेता सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह पिछले 3-4 सालों से लॉटरी का टिकट खरीद रहा है। लेकिन आज तक उसकी लॉटरी नहीं लगी। पहली बार उसकी लॉटरी निकली है। वहीं दुकानदार का कहना है कि, विजेता सुरेंद्रपाल ने पहली बार लॉटरी खरीदी जिसमें उसका ईनाम निकल गया। उस के भाई यहां से कई बार लॉटरी खरीदी जिसका एक लाख व 50 हजार का ईनाम निकला चुका है और उस की तस्वीर भी हमारे जहां पर लगी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!