मासूम बेटियों के पिता की दर्दनाक मौ/त, परिवार का हाल बेहाल

Edited By Kalash,Updated: 31 May, 2025 10:50 AM

electric shock death

फाजिल्का के गांव कावांवाली में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

फाजिल्का (सुनील नागपाल): फाजिल्का के गांव कावांवाली में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय घटा जब युवक मोटर चलाने गया था। इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह (26) के रूप में हुई है। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चे और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया।

जानकारी के अनुसार मृतक लखविंदर सिंह के चाचा महिंदर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा नया मकान बनवा रहा था। इस दौरान दीवारों पर सीमेंट प्लास्टर करने के लिए पानी डाल रहा था। जब वह मोटर चालू करने गया तो अचानक उसे करंट लग गया। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मृतक के भाई संदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई दो लड़कियों का पिता था, जबकि उसका तीसरा बच्चा भी जन्म लेने वाला था, लेकिन उसकी मौत से परिवार टूट गया है। उन्होंने अपने मृतक भाई के परिवार के लिए वित्तीय सहायता की गुहार लगाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!