शिक्षा विभाग की ढील का विद्यार्थियों की सेहत पर पड़ने लगा बुरा असर, प्रतिबंध के बावजूद...

Edited By Kalash,Updated: 12 Feb, 2026 02:51 PM

education department order student health

इन आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं।

अमृतसर (दलजीत): शिक्षा विभाग की ढील के चलते जिला अमृतसर के कई सरकारी व निजी स्कूलों में प्रतिबंध के बावजूद कैंटीनों में जंक फूड की खुलेआम बिक्री की जा रही है। जंक फूड के लगातार सेवन से जहां विद्यार्थियों को कई प्रकार की आंतरिक बीमारियां घेर रही हैं, वहीं पौष्टिक भोजन की कमी के कारण उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) भी दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है।

जानकारी के अनुसार कई स्कूलों द्वारा व्यावसायिक लाभ के लिए सप्ताह में एक दिन विशेष रूप से जंक फूड बेचने का दिन निर्धारित किया गया है। इन कैंटीनों में पिज्जा, बर्गर, नूडल्स, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक व अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थ आसानी से उपलब्ध हैं। हैरानी की बात यह है कि कुछ स्कूलों में शाकाहारी भोजन के साथ-साथ मांसाहारी वस्तुओं की भी बिक्री की जा रही है।

शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि स्कूल परिसर और कैंटीनों में जंक फूड की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध हो तथा विद्यार्थियों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए, लेकिन अफसोस की बात है कि विभागीय निगरानी की कमी के कारण कई नामी स्कूल भी इन आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं।

विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों की कैंटीनों की कभी-कभार जांच तो की जाती है, लेकिन निजी स्कूलों के लिए न तो कोई विशेष निगरान कमेटी बनाई गई है और न ही नियमित निरीक्षण की व्यवस्था है। विभाग अक्सर केवल शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की बात करता है। अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग कब जागता है और विद्यार्थियों की सेहत को लेकर ठोस कदम कब उठाता है।

जंक फूड से युवाओं में हृदय रोग का बढ़ता खतरा 

सरकारी मैडीकल कॉलेज के सीनियर प्रोफैसर डा. निर्मल चंद काजल ने कहा कि जंक फूड विद्यार्थियों की सेहत पर गंभीर प्रभाव डालता है। आजकल कम उम्र में ही हार्ट अटैक और अन्य गंभीर बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों और अध्यापकों से अपील की कि बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार जैसे दालें, हरी सब्जियां, फल, दूध और घर का बना भोजन अपनाने के लिए प्रेरित करें।

स्कूल परिसर में जंक फूड पर पूर्ण प्रतिबंध 

शिक्षा विभाग के उप जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी) राजेश खन्ना ने कहा कि स्कूलों की कैंटीनों में जंक फूड की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। यदि कोई स्कूल आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रमुखों को समय-समय पर लिखित और मौखिक निर्देश जारी किए जाते हैं। निजी स्कूलों के खिलाफ भी शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!