हरभेज को बेल, नामधारी समुदाय के मुखी  की हत्या की रची थी साजिश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 12:56 PM

dugari car blast case accused get bail

डुगरी कार ब्लास्ट कांड में 25 जनवरी 2016 को अरेस्ट सिरसा के हरभेज सिंह को हाईकोर्ट से बेल मिल गई है।

जालंधरः डुगरी कार ब्लास्ट कांड में 25 जनवरी 2016 को अरेस्ट सिरसा के हरभेज सिंह को हाईकोर्ट से बेल मिल गई है। आरोप है कि हरभेज सिंह ने नामधारी समुदाय के मुखी उदय सिंह और जगतार सिंह की हत्या की साजिश रची थी, मगर उससे पहले कार में ब्लास्ट हो गया था। हरभेज सिंह को ठाकुर दिलीप सिंह का करीबी बताया जाता है। ठाकुर दिलीप सिंह पर उंगली उठी थी और सी.बी.आई. उनकी भूमिका की जांच कर रही है। हाईकोर्ट का आदेश है कि आरोपी हरभेज सिंह हफ्ते में दो दिन थाना मकसूदां में हाजिरी भरेगा और ट्रायल कोर्ट में पासपोर्ट जमा करवा देगा।

 

ये है मामला

अप्रैल 2016 में श्री भैणी साहिब में माता चंद कौर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सरकार ने सी.बी.आई. को 11 सितंबर 2016 को नामधारी समुदाय के मुखी सतगुरु जगजीत सिंह के करीबी अवतार सिंह तारी के मर्डर, कार ब्लास्ट कांड और माता चंद कौर मर्डर की जांच सौंप दी थी। करतारपुर के गांव डुगरी में 4 दिसंबर 2015 की रात कार में हुए ब्लाॅस्ट में मोती नगर के रहने वाले अजय शर्मा की मौत हो गई थी। 


अजय का दोस्त ड्राइवर गदईपुर का जगमोहन सिंह जख्मी हुआ था। अजय की पत्नी पिंकी शर्मा की शिकायत पर जगमोहन के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया था।देहात पुलिस की दो हफ्ते की जांच में खुलासा हुआ था कि अजय मानव बम था और उसके जरिए जालंधर में एक समारोह में रहे नामधारी समुदाय के मुखी उदय सिंह और जगतार सिंह के मर्डर की साजिश थी। पुलिस ने भुलत्थ के किसान हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। हरदीप सिंह ने माना था कि वह ठाकुर दिलीप सिंह को धर्म गुरु मानते थे, मगर उनके छोटे भाई उदय सिंह को गद्दी पर बैठाया गया था।

 

इससे वह आहत था,इसलिए साजिश का हिस्सा बना था। हरदीप ने माना था कि साजिश को अंजाम देने के लिए तीन टिफिन बम हरभेज सिंह और रत्न सिंह देकर गए थे। पुलिस ने 25 जनवरी 2016 को दिल्ली एयरपोर्ट से हरभेज सिंह को तब अरेस्ट किया था जब मलेशिया जा रहा था। हरभेज के साथ कैनेडा जा रहे दिल्ली के रंजीत सिंह को अरेस्ट किया था। रंजीत को पुलिस ने क्लीनचिट देते हुए डिस्चार्ज करवा दिया था। अब तक पकड़े गए आरोपी बेल पर हैं। श्री भैणी साहिब की माता चंद कौर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सीबीआई रत्न सिंह की तलाश में है। रत्न सिंह के पकड़ में आने के बाद केस में नया मोड़ सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!