दुखद खबर: रोजी-रोटी के लिए विदेश गए व्यक्ति की मौ/त, गांव में छाया मातम

Edited By Kalash,Updated: 19 Nov, 2026 02:54 PM

dubai man heart attack death

फतेहगढ़ चूड़ियां से कुछ किलोमीटर दूर गांव काला अफगाना के एक व्यक्ति की दुबई में हार्ट अटैक से मौत हो जाने की दुखद खबर सामने आई है।

फतेहगढ़ चूड़ियां/गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): फतेहगढ़ चूड़ियां से कुछ किलोमीटर दूर गांव काला अफगाना के एक व्यक्ति की दुबई में हार्ट अटैक से मौत हो जाने की दुखद खबर सामने आई है। मृतक की पहचान बलजीत सिंह (38) के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पड़ोसी धर्मजीत सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह रोजी-रोटी कमाने के लिए दुबई गया था। बीते दिनों दुबई में उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का शव गांव पहुंचने पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि बलजीत सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गया हैं। गांव में गमगीन माहौल के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर धर्मजीत सिंह ने सरकार और समाजसेवी संस्थाओं से अपील की कि इस गरीब और जरूरतमंद परिवार को आर्थिक मदद दी जाए, ताकि पिता का साया उठने के बाद दोनों बेटियों और परिवार का गुजारा हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!