Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Dec, 2023 09:45 AM
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र सुखवंत सिंह,जगबीर सिंह....
तरनतारन: सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने 3 तस्करों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ 1 स्विफ्ट कार भी बरामद की है। गौरतलब है कि तस्करों से बरामद की गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।
जानकारी देते हुए एस.एस.पी. अश्वनी कपूर ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन के इंचार्ज इंस्पैक्टर प्रभजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त करते हुए अमृतसर रोड भिखीविंड नजदीक पहुंची। तब पुलिस पार्टी ने 1 स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया। कार चालक ने पुलिस को देख कर रुकने की बजाय अपनी रफ्तार और बढ़ा दी। अनंदपुर सतसंग भवन भिखीविंड नजदीक कार सवारों ने भागने की कोशिश की। किसी तरह पुलिस पार्टी ने 3 व्यक्तियों को काबू कर लिया। इनकी तलाशी लेने पर कुल 3 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 1 आरोपी फरार होने में सफल हो गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र सुखवंत सिंह,जगबीर सिंह उर्फ जग्गा पुत्र काबल सिंह, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र हरपाल सिंह निवासी मेहंदीपुर के तौर पर हुई। फरार आरोपी गुरलाल सिंह उर्फ गब्बर पुत्र हीरा सिंह निवासी मेहंदीपुर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उक्त आरोपी पड़ोसी देश पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ संपर्क कर हेरोइन की खेप मंगवाते थे। इस मौके पर एस.पी. स्थानीय मनिंदर सिंह, डी.एस.पी. डी. अरुण शर्मा, सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर प्रभजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here