ड्राइवर ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी

Edited By Vaneet,Updated: 25 Jul, 2020 01:40 PM

driver raped the woman after drinking a drug

एक महिला को कथित तौर पर शीतल पेयजल में नशीली वस्तु पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस...

फगवाड़ा(जोटा): एक महिला को कथित तौर पर शीतल पेयजल में नशीली वस्तु पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस थाना सतनामपुरा की पुलिस टीम ने पीड़िता के ड्राइवर के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता जोकि विवाहिता है, ने पुलिस को खुलासा किया है कि उसके साथ उसके ड्राइवर आरोपी मनदीप सिंह उसके ड्राइवर आरोपी मनदीप सिंह वासी उम्मई पिहोवा ने उसको कथित तौर पर शीतल पेयजल में नशीली वस्तु पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया और उसके उपरांत उसकी अश्लील वीडियो बनाई। पीड़िता का आरोप है कि  उसके आरोपी ड्राइवर ने यह सब करने के उपरांत उसको कथित तौर पर ब्लैकमेल किया और उससे 4 लाख रुपए जबरदस्ती वसूले।

उसने आरोप लगाया कि आरोपी मनदीप सिंह ने उसके साथ शारीकि संबंध बनाने के उपरांत उसे मानसिक तौर पर परेशान किया और रिवाल्वर दिखाकर उसको धमकाया कि वह उसे 5 लाख रुपए अदा करें। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!