अराजकता का माहौल पैदा न करे इनेलो: बराला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jul, 2017 09:23 PM

do not create an atmosphere of chaos inelo

भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष और विधायक सुभाष बराला ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को...

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष और विधायक सुभाष बराला ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को आज नसीहत दी कि उसे सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे को लेकर पंजाब से राज्य में आने वाले वाहनों का प्रवेश रोकने जैसे कदम उठा कर अराजकता का माहौल नहीं बनाना चाहिए। 

 

बराला ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि एसवाईएल मुद्दे पर भाजपा सरकार के बेहतर तरीके से पैरवी करने के कारण इनेलो की राजनीतिक जमीन खिसक रही है इसलिए वह बौखलाहट में राज्य की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने इनेलो को अराजकता फैलाने जैसे प्रयास करने से बाज आने की नसीहत देते हुए कहा कि एसवाईएल के मसले पर भाजपा सरकार न केवल अदालत बल्कि केंद्र सरकार के स्तर पर भी हरियाणा के हितों की पैरवी बेहतर तरीके से कर रही है। 


उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर जैसे अति संवेदनशील मुद्दे को सुलझाने की दिशा में ईमानदारी से सरकार के साथ एकजुट होकर प्रयास करने के बजाय इनेलो एक बार फिर से इस मुद्दे पर नौटंकी कर रही है। उन्होंने इनेलो पर आरोप लगाया कि उसने हमेशा राज्य के हितों को दरकिनार करते हुए राजनीतिक रोटियां सेंकी हैं। चौटाला परिवार ने अपने पगड़ी बदल भाई बादल परिवार से दोस्ती निभाने के चक्कर में हरियाणा के हित गिरवी रख दिए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!