रातों-रात चमकी किस्मत! पंजाब दिवाली बंपर में निकला 12 करोड़ का इनाम, देखें विजेता नंबर

Edited By Vatika,Updated: 17 Nov, 2026 08:45 AM

diwali bumper 2026

पंजाब दिवाली बंपर लॉटरी 2026 के ड्रॉ का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर है

पंजाब डेस्क: पंजाब दिवाली बंपर लॉटरी 2026 के ड्रॉ का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर है। लुधियाना में ड्रॉ निकाले जाने के बाद लॉटरी के आधिकारिक नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इस लॉटरी को लेकर पूरे प्रदेश के टिकट धारकों में उत्साह बना हुआ है।

PunjabKesari

यह ड्रॉ सोमवार, 16 नवंबर को शाम 6 बजे लुधियाना स्थित कैंप ऑफिस में निकाला गया। नतीजों के अनुसार, 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम Aquarius 916674 नंबर की टिकट को मिला है। लॉटरी में कई बड़े इनाम रखे गए थे। इनमें तीन विजेताओं के लिए 1-1 करोड़ रुपये का दूसरा इनाम और तीन विजेताओं के लिए 50-50 लाख रुपये का तीसरा इनाम शामिल है। प्रत्येक टिकट की कीमत 500 रुपये थी। 12 राशियों के आधार पर एक सीरीज में कुल 36 लाख टिकट जारी किए गए थे।

इस बार के सबसे बड़े 12 करोड़ रुपये के पहले इनाम का विजेता टिकट नंबर सामने आ चुका है। इसके अलावा दूसरे और तीसरे इनाम के विजेताओं की जानकारी भी नतीजों में दी गई है। टिकट खरीदने वाले लोग अपने 500 रुपये वाले टिकट का नंबर और सीरीज आधिकारिक नतीजों की सूची से मिलान कर सकते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!