प्राइवेट ट्रांसपोर्ट व पी.आर.टी.सी. अधिकारियों के बीच हुआ विवाद, हाईवोल्टेज ड्रामा

Edited By Kamini,Updated: 13 Apr, 2022 08:33 PM

dispute between private transport and prtc officials high voltage drama

आज फरीदकोट बस अड्डे पर बसों के टाइम को लेकर बड़ा विवाद हो गया। इस दौरान बसों के टाइम टेबल पर हाईवोल्टेज ड्रामा भी ..............

फरीदकोट: आज फरीदकोट बस अड्डे पर बसों के टाइम को लेकर बड़ा विवाद हो गया। इस दौरान बसों के टाइम टेबल पर हाईवोल्टेज ड्रामा भी हुआ। पी.आर.टी.सी. के निजी ट्रांसपोर्टरों के बीच तकरार हुई है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकारी बसों का समय कम कर निजी बसों को दिया जा रहा है। बसे खड़ी करने और अड्डे से जाने का एक टाइम होता जिसको अनदेखा किया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि प्राइवेट ट्रांसपोर्ट पी.आर.टी.सी. अधिकारियों से धक्का कर रहे हैं जबकि प्राइवेट ट्रांसपोर्ट ने इन सभी आरोपो को नकारा है। 

बता दें कुछ दिन पहले फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने सरकारी और निजी बसों के टाइम टेबल को लेकर आ रही परेशानी को देखते हुए फरीदकोट डिपो के जी.एम. मोहिदर पाल सिंह के साथ बैठक कर समस्या को हल करने को कहा था। विधायक सेखों ने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि हर प्रकार का माफिया खत्म किया जाएगा, 'आप' सरकार हर प्रकार के माफिया के खात्मे के लिए वचनवद्ध है, चाहे वह ट्रांसपोर्ट माफिया ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि जी.एम के साथ हुई बैठक में कहा था कि सरकारी बसों को पूरा समय दिया जाए और उनकी समस्याओं का तुरन्त हल किया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!