Edited By Kamini,Updated: 29 Mar, 2024 03:17 PM
दिलजीत दोसांझ ने परिणीति चोपड़ा के साथ कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिन्हें फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
पंजाब डेस्क : डायरेक्टर इम्तियाज अली अपनी अगली फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
'अमर सिंह चमकीला' 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने फिल्म से अपने चमकीला लुक और परिणीति चोपड़ा के अमरजोत लुक की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिन्हें फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला ने 27 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ दिया। उनकी यादों को ताजा करती फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here