डी.सी. दफ्तर में 8 दिन की हड़ताल,  आम जनता परेशान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Oct, 2021 11:01 AM

dc 8 days strike in office general public upset

पंजाब में रोजाना कहीं न कहीं हड़ताल, धरना, प्रदर्शन देखने को मिल रहे है। हर कार्य क्षेत्र में कर्मचारी सरकार से नाकुश नजर आ रहा है।

अमृतसर: पंजाब में रोजाना कहीं न कहीं हड़ताल, धरना, प्रदर्शन देखने को मिल रहे है। हर कार्य क्षेत्र में कर्मचारी सरकार से नाकुश नजर आ रहा है। ऐसा ही नजारा डी.सी. दफ्तर के बाहर देखने को मिला। शुक्रवार को डी.सी. दफ्तर में भी कर्मचारी आए मगर काम नहीं किया। जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य मिनिस्ट्रियल सेवा संघ द्वारा गत दिवस से हड़ताल शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही  मैडिकल कालेज, डैंटल कालेज और सिविल सर्जन आफिस के कर्मचारियों ने काम बंद रखा और छुट्टी पर रहे। 

संघ के महासचिव जगदीश ठाकुर ने कहा पूरे पंजाब में 8 से 18 अक्तूबर तक सभी कार्य दिवस में हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका कारण वेतन आयोग की जो रिपोर्ट तैयार की गई है उसमें कई कमियां हैं। संघ के नेताओं का कहना है कि आम जनता को इस हड़ताल से बहुत परेशानी होगी, मगर इसकी जिम्मेदार सरकार ही होगी।

संघ के दफ्तर में आने वाले लोगों को अपनी सस्याओं के बारे में बताते हुए सरकार की कमियों बारे जानकारी दी। इसी दौरान मिनिस्ट्रियल सेवा संघ के कर्मचारियों द्वारा कोषाध्यक्ष मंजीत पुरी को मिल कर ज्ञापन दिया गया। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!