पंजाब कांग्रेस पर  Cyber Attack, ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

Edited By Vatika,Updated: 11 Apr, 2022 12:18 PM

cyber attack

अब पंजाब कांग्रेस पर साइबर अटैक होने की बड़ी खबर सामने आ रही है

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस पर साइबर अटैक होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है।  हैकर्स ने  इस पेज पर लगी डी.पी. रिमूव कर दी है। साथ ही बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदल दी गई है।  शरारती तत्वों की तरफ से इस अकाउंट से लगातार फिजूल के संदेश सांझे किए जा रहे हैं।

PunjabKesari

हैकर्स ने हैंडल को हैक करके इस पर एन.एफ.टी. ट्रेडिंग शुरू कर दी है। एक के बाद एक ट्विट करने के बाद हैकर्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है- सच भारत। वहीं, कांग्रेस अकाउंट को रिस्टोर करने की कोशिश कर रही है।

PunjabKesari

साथ ही एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'Beanz आधिकारिक संग्रह के प्रकटीकरण के उत्सव के तहत हमने अगले 24 घंटों के लिए कम्युनिटी के सभी सक्रिय NFT व्यापारियों के लिए एक एयरड्रॉप खोला है।' आपको बता दें कि पिछले कुछ घंटे में कईयों के ट्विटर हैंडल हैक होने की खबर सामने आ रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!