बटाला में युवाकों के 2 गुटों में खूनी झड़प, गोलियां चलीं

Edited By Kalash,Updated: 21 Nov, 2026 03:12 PM

crime incident in batala

बटाला के काहनूवान रोड पर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया।

बटाला (गुरप्रीत): बटाला के काहनूवान रोड पर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। इस खूनी झड़प में एक युवक के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे युवक के सिर में चोट आई है। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झड़प की वजह अभी पता नहीं चली है।

घायल युवक ने बताया कि उसे दो दोस्त साथ ले गए थे। जब वे किसी के ऑफिस गए तो वहां झगड़ा हो गया और दूसरे पक्ष ने गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। दूसरे घायल युवक, जिसके सिर में चोट आई है, ने बताया कि उसे भी नहीं पता कि लड़ाई किस बात पर हुई थी।

इस संबंध में घायल युवक की मां ने भी बताया कि उसका बेटा घर पर मौजूद था, उसके दो दोस्त उसे घर से ले गए थे। लेकिन उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि लड़ाई कहां और क्यों हुई। पूरे मामले की जांच कर रहे सिटी थाना मुखी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि दो पक्षों के बीच लड़ाई हुई है। एक के सिर में चोट लगी है और दूसरी पार्टी के एक युवक के पैर में गोली लगी है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!