Edited By Tania pathak,Updated: 28 Feb, 2021 11:57 AM
सिविल अस्पताल में मृतक अंग्रेज सिंह (19) वासी ढ़ानी सदा सिंह के पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि...
फाजिल्का (नागपाल, लीलाधर): फाजिल्का उपमंडल की सीमावर्ती ढ़ानी सदा सिंह वासी एक युवक का शव सीमावर्ती गांव कावां वाली के निकट दरिया पर बने पुल पर पानी में लटकता हुआ मिला है।
सिविल अस्पताल में मृतक अंग्रेज सिंह (19) वासी ढ़ानी सदा सिंह के पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि उसके बेटे की गांव नूरशाह व गांव गुलाबा भैणी वासी कुछ युवकों के साथ दोस्ती थी। कुछ दिन पहले उक्त युवकों ने उसके बेटे की पिस्तौल के साथ फोटो खीच कर फेसबुक पर डाल दी थी जिस संबंधी उसके बेटे को पुलिस उठा लाई थी और उसकी निशानदेही पर उक्त युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसकी उक्त युवक उसके बेटे के साथ रंजिश रखते थे।
ये भी पढ़े: पत्नी से कही थी छुट्टी पर आने की बात, 10 दिन पहले आएगा तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर
25 फरवरी को वह तथा उसका बेटा अंग्रेज सिंह गांव में मिस्त्री लेने के लिए गए तो रास्ते में उसके बेटे को किसी का फोन आ गया। जिस पर रात्रि लगभग 8.30 बजे उसका बेटा अपने मोटर साइकिल पर घर से चला गया ओर वापस नहीं आया। उसने बताया कि आज दोपहर लगभग 12.30 बजे गांव कांवा वाली के निकट बहते दरिया के निकट खोखा लगाकर बैठे एक युवक ने सूचित किया कि लड़के का शव दरिया के पुल के साथ पानी में लटक रहा है। जिस पर वह अपने परिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों के साथ कावां वाली दरिया पर पहुंचा और शव को नीचे उतारा ओर थाना सदर पुलिस को सूचित किया।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here