जालंधर में कोरोना संक्रमित 161 नए रोगी आए सामने, 3 की हुई मौत

Edited By Mohit,Updated: 26 Nov, 2020 07:08 PM

coronavirus 161 positive case 3 deaths

जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 544 हो चुकी है...........

जालंधरः जालंधर में कोरोना वायरस के संक्रमण के 161 नए मामले सामने आए हैं जबकि तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। जिले में 161 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 17471 हो गई है जबकि तीन की मौत होने से जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 544 हो चुकी है। जबकि 47 रोगियों को स्वस्थ्य होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 15,696 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब तक जिले में 365154 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमें से 328598 की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।

कोरोना से बचाव के लिए रखें इन बातों का ध्यान
- मास्क का सही तरह प्रयोग करें
- हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं
- अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग करें
- सोशल डिस्टैंसिंग रखें
- हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करें
- इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए अच्छी खुराक ले
- बुखार खांसी या गला खराब होने की सूरत से तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!