PM मोदी की भाषा शैली पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा क्या "मुजरा" शब्द मास्टरस्ट्रोक है

Edited By Radhika Salwan,Updated: 26 May, 2024 07:24 PM

congress raised questions on pm modi s language style

आज मीडिया को संबोधित करते हुए और पंजाब कांग्रेस कमेटी का आभार जताते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चरण सिंह सपरा ने विपक्ष के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए।

पंजाब डेस्क: आज मीडिया को संबोधित करते हुए और पंजाब कांग्रेस कमेटी का आभार जताते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चरण सिंह सपरा ने विपक्ष के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश के अन्दर लोकतंत्र का जो पर्व चल रहा है, उसी के बीच कल शाम को एक बेहद निंदनीय घटना बिहार में घटी है। लोकतंत्र के पर्व में प्रधान मंत्री द्वारा घटिया शब्द "मुजरा" का प्रयोग किया गया। दस साल प्रधान मंत्री रहने के बाद ऐसी ओछी बात उनका अहंकार, बौखलाहट और महिला विरोधी मानसिकता दर्शाती है। उन्हें प्रधानमंत्री के पद की गरिमा रखनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने 19 अप्रैल से पहले चुनाव प्रचार शुरू किया था, उन्होंने विकसित भारत, सबका साथ, सबका विकास से शुरूआत की थी। लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ते गए, देश के प्रधानमंत्री की भाषा बदलती गई। उन्हें "म" से "मटन" याद है, "म" से "मछली" , "म" से "मंगलसूत्र", "म" से "मुसलमान" याद आते है, लेकिन उन्हें "म" से "मंहगाई" याद नहीं आती है। उन्हें यह नहीं याद आता कि इस देश में मंहगाई, बेरोजगारी प्रथम मुद्दे हैं। यह चुनाव मोदी वर्सेज मुद्दा का चुनाव है। एक तरफ मोदी जी का चहरा और एक तरफ मुद्दे हैं। आगे कहते हैं कि प्रधान मंत्री कभी अपनेआप को विश्वगुरु कहते ंहै, कभी कहते है की वो  Biological  नहीं है, परमात्मा ने उन्हें भेजा है, वो अविनाशी है। उन्होंने कहा कि अगर 1 जून को वोट भाजपा को जाता है तो वह किसानों को खिलाफ होगा, किसानों के काले कानूनों को खिलाफ होगा। 

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर हरित क्रांति ला सकती है तो कांग्रेस पार्टी एम.एस.पी की गारंटी भी दे सकती है। भारतीय जनता पार्टी 400 पार का नारा लगा रही है, 400 पार का नारा यानि संविधाव को बदलने का इरादा, यह भारतीय जनता पार्टी के नेता कह रहे हैं। 2015 की अगर बात की जाए तो मोहन भागवत जी ने भी कहा था कि आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए। उससे पहले दीन दयाल उपाध्या जी ने 1960-65 में अपनी किताब में दर्ज किया था कि आरक्षण से इस देश को नुकसान होगा। भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी आरक्षण विरोधी हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार भी झूठे वादे करने वाली सरकार है और विश्वासघात करने वाली सरकार है। ना तो इन्होंने महिलाओं को हजार रुपये दिए और ना ही मोहल्ला क्लीनिक इन्होंने चलाए। सरकार ने नशाबंदी पर बड़ी कार्रवाई करनी थी और उसमें भी यह असफल रहे। आम आदमी पार्टी के आने के बाद नशे बढ़े हैं, रीहैब सेंटर फेल हो गए हैं, नौकरियां नहीं दी गईं। सबसे बड़ी बात है कि जब से आम आदमी सरकार आई है, तब से गैंगस्टर बढ़े हैं, फिरौतियां बढ़ी हैं। गैंगस्टरों के पास हथियार आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है, अगर इस स्टेट के अन्दर हथियार आते हैं या नशीले पदार्थ आते हैं तो उसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही जिम्मेवार हैं। इन सरकारों ने पंजाब की जनता के साथ वादा खिलाफी की है और अगर इसी तरह गैंगस्टर बढ़ते गए, फिरौतियां बढ़ती गईं तो पंजाब भी 'गैंग लैंड' बन जाएगा। एजुकेशन पॉलिसी आम आदमी की फेल है। किसानों को लंपी स्किन और हड्डी की बीमारी से हुए नुकसान के लिए कोई मुआवजा नहीं मिला। मूंग एमएसपी पर खरीदी जाएगी, ऐसा कहा था, लेकिन मूंग मंडियों में सड़ गई। सरकार की आटा योजना भी इनकी फेल हो गई। आगे उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं हुआ। पुरानी पेंशन लागू करने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं हुआ। आम आदमी की सरकार गरीब और लाचार है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!