कांग्रेस ने सुखबीर को सपनों से बाहर आने की दी नसीहत, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 18 Jan, 2021 09:45 AM

congress advised sukhbir to come out of dreams

एक न्यूज चैनल द्वारा किए गए सर्वेक्षण को पंजाब कांग्रेस ने खारिज करते हुए कहा कि यह सर्वेक्षण जमीनी हकीकत से कोसों दूर है।

चंडीगढ़(अश्वनी): एक न्यूज चैनल द्वारा किए गए सर्वेक्षण को पंजाब कांग्रेस ने खारिज करते हुए कहा कि यह सर्वेक्षण जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। पार्टी ने दोहराया कि कै. अमरेंद्र सिंह राज्य में सबसे प्रसिद्ध मुख्यमंत्री हैं तथा एक और कार्यकाल की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं। वरिष्ठ नेता और खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के सर्वे संबंधी विचारों पर स्पष्ट कहा कि जानबूझकर कै. अमरेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है।

उन्होंने सुखबीर बादल को सपनों से बाहर आने की नसीहत दी। कांग्रेस के प्रवक्ता ने टिप्पणी की, ‘जब देशभर के किसान सरकार के खिलाफ उठ चुके हैं और कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि वास्तविक मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए एक निजी चैनल द्वारा प्रायोजित सर्वेक्षण किया गया है।’ सुखबीर बादल के ‘सर्वेक्षण’ के प्रति ‘जबरदस्त उत्साही’ प्रतिक्रिया का उन्ल्लेख करते हुए, पार्टी प्रवक्ता ने उन्हें कै. अमरेंद्र के खिलाफ अपनी प्रतिष्ठा का परीक्षण करने के लिए एक खुला जनमत संग्रह करवाने की चुनौती दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!