प्रशासनिक सुधार विभाग को खत्म करने पर गरमाई सियासत पर बोले CM Mann

Edited By Kamini,Updated: 22 Feb, 2025 03:21 PM

cm mann spoke on abolishing the administrative reforms department

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज संगरूर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशासनिक सुधार विभाग को लेकर बड़ा बयान दिया।

पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज संगरूर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशासनिक सुधार विभाग को लेकर बड़ा बयान दिया। सीएम मान ने अस्तित्वहीन विभाग पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि विभाग का सिर्फ नाम बदला गया है। पहले कोई पूरा डिपार्टमेंट नहीं था और अब पूरा डिपार्टमेंट है। बिना अस्तित्व वाले विभाग पर बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि नाम बदलकर एक डिपार्टमेंट बनाया है। पहले कोई स्टाफ या कोई दफ्तर नहीं था। शासन सुधार और प्रशासनिक सुधार विभाग को एक बनाया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कई अन्य विभागों को भी एकीकृत करने की जरूरत है। सीएम मान ने 6.61 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक सब-डिवीजनल कांप्लेक्स का उद्घाटन करने भवानीगढ़ पहुंचे थे।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने कल प्रशासनिक सुधार विभाग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रशासनिक सुधार विभाग को समाप्त कर दिया है। सरकार ने इसके लिए आधिकारिक गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिसके अनुसार प्रशासनिक सुधार विभाग अब अस्तित्व में नहीं है, जिसके कारण पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर यह बदलाव 7 फरवरी, 2025 से लागू कर दिया है।

आपको बता दें कि प्रशासनिक सुधार विभाग कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल के पास था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। नई अधिसूचना में उन्हें केवल एनआरआई मामलों का विभाग दिया गया है। इस निर्णय की घोषणा 21 फरवरी, 2025 को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में की गई। पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी आदेश में इस संशोधन की पुष्टि की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!