हलका दिड़बा में CM मान ने 'आप' उम्मीदवार के हक में किया रोड शो, विरोधियों पर साधे निशाने

Edited By Kalash,Updated: 17 Jun, 2022 05:37 PM

cm mann held a roadshow

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हलका दिड़बा में संगरूर लोकसभा सीट पर होने जा रहे

संगरूर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हलका दिड़बा में संगरूर लोकसभा सीट पर होने जा रहे चुनाव के लिए आज 'आप' उम्मीदवार के हक में रोड शो की शुरूआत की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह जब भी इस हलके में आए हैं, लोगों ने दोगना प्यार दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने हमेशा लोगों के हक में फैसले लिए हैं।
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 महीनों के कार्यकाल को देख विरोधी दल परेशान है। उन्होंने कहा कि विरोधी लगातार एक ही बात बोल रहे हैं कि मान से सरकार नहीं चल रही और राज्य के लिए सी.एम. मान कुछ नहीं कर रहे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 'आप' ने दिल्ली में सरकार चलाई है। 'आप' को दिल्ली में 9 साल हो गए हैं, इसलिए हमारी पार्टी सरकार को अच्छी तरह से चलाना जानती है। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि वह पंजाब में बहुत कुछ करेंगे, सब्र तो करो।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब में जो गैंगस्टरों का बोल-बाला इस समय चल रहा है यह पुरानी पार्टियों की ही देन है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर पिछली सरकारों ने बनाए थे पर पंजाब में मान सरकार इनका सफाया करेगी। मुख्यमंत्री मान ने अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गैंगस्टर इन पार्टियों से ही बने हैं।

इसके अलावा मान ने सुखबीर सिंह बादल, केवल सिंह ढिल्लों और सिमरनजीत सिंह मान को भी घेरे में लिया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि 'आप' प्रत्याशी गुरमेल सिंह को ज्यादा से ज्यादा प्यार और वोट दें ताकि आने वाले समय में वह भी पंजाब की आवाज को संसद में कायम कर सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!