लड़की को लेकर हुआ विवाद, दोस्त पर ही चला दी गोली

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 09:45 AM

clash between friend

एक लड़की को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने अपने ही एक दोस्त को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह निवासी बुर्ज महिमा के चचेरे भाई गगनदीप सिंह व जगदीप सिंह खेता सिंह बस्ती में रहते थे व वह...

बठिंडा (परमिंद्र): एक लड़की को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने अपने ही एक दोस्त को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह निवासी बुर्ज महिमा के चचेरे भाई गगनदीप सिंह व जगदीप सिंह खेता सिंह बस्ती में रहते थे व वह उनके पास आता-जाता था। इसी जगह पर उसके कुछ अन्य दोस्त काकू उर्फ चिंदी निवासी हरदेव नगर, नितिश कुमार व रोहित कुमार भी आते-जाते थे। उक्त सभी दोस्त रंग-रोगन व पी.ओ.पी. का काम करते थे। काकू, नितिश व रोहित बस्ती की एक लड़की के साथ दोस्ती करने की फिराक में थे।

इस कारण उनका बार-बार खेता सिंह बस्ती में आना गुरमीत सिंह व उसके चचेरे भाइयों को खटकने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ लेकिन बाद में समझौता हो गया। रास्ते में घेरकर चलाई गोलियां: मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे गुरमीत सिंह, गगनदीप सिंह व जगदीप सिंह एक स्विफ्ट कार में गुरुद्वारा साहिब के नजदीक पहुंचे तो 3 मोटरसाइकिल सवार काकू, नितिश, रोहित व उनके 3 अज्ञात साथियों ने मोटरसाइकिल आगे लगाकर कार को घेर लिया। गुरमीत सिंह गाड़ी से उतरने लगा तो उक्त लोगों ने कार पर गोलियां चला दीं। आधा दर्जन के करीब गोलियां चलाई गईं जिनमें से एक गोली गुरमीत सिंह की टांग में लग गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गुरमीत जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। 

हथियार अवैध होने की संभावना: उक्त वारदात में प्रयोग किए गए हथियारों के अवैध होने के आसार हैं क्योंकि रंग-रोगन करने वाले व्यक्तियों के पास लाइसैंस या महंगा असला होने की संभावनाएं बेहद कम हैं। इसलिए हो सकता है कि उक्त लोगों ने गुरमीत सिंह आदि को जान से मारने के लिए अवैध असले का प्रबंध किया हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी: थाना थर्मल के जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि घायल गुरमीत के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है व आरोपी अभी तक फरार हैं। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!