Edited By Updated: 22 Mar, 2017 01:16 PM
मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा समूचे जिला पुलिस प्रमुखों को नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से निपटने के दिए निर्देशों के बाद सी.आई.ए. स्टाफ
पटियाला(बलजिन्द्र): मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा समूचे जिला पुलिस प्रमुखों को नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से निपटने के दिए निर्देशों के बाद सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला के इंचार्ज एस.आई. गुरमीत सिंह, ए.एस.आई. हरजीत सिंह, ए.एस.आई. सूरज प्रकाश और हवलदार अमरीक चंद की टीम ने 2 व्यक्तियों को 3 किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह निवासी गांव महमूदपुर हाल निवासी भुनरहेड़ी और जगदीप सिंह निवासी गांव सलेमपुर ब्राह्मणां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है।