Edited By Vaneet,Updated: 30 Oct, 2018 04:04 PM
लुधियाना से तीन दिन पहले घर के बाहर से किडनैप कर लिए गए 3 वषीय बच्चे को जालंधर पुलिस ने बरामद कर लिया है। किड...
जालंधर/लुधियाना(सुनील,जसप्रीत): लुधियाना से किडनैप हुआ तीन वर्षीय बच्चा अंकुश मोती नगर, जालंधर से बरामद कर लिया गया है। जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी. परमिन्दर सिंह भंडाल ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि लुधियाना से अगवा हुआ 3 वर्षीय बच्चा अंकुश पुत्र देव बहादुर जालंधर में ही है। इसके बाद पुलिस ने बच्चा बरामद करके परिवार वालों के हवाले कर दिया है। बच्चे को लुधियाना स्थित उसके घर के बाहर से वीरभान पुत्र गंगा सिंह ने अगवा किया था और जालंधर में रहते अपने भाई दीपेंद्र निवासी गुरू बाजार के घर रखा हुआ था।
वीरभान खुद फरार है। आरोपी ने अपने भाई को यह कहा था कि यह उसका बेटा है। आरोपी अपने भाई को कई सालों से मिला नहीं था, इसलिए उसके भाई ने यह सच मान लिया परन्तु आरोपी के भाई ने एक दिन तक बच्चे को अपने पास रखा तो उसे शक होने लगा।
इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद ए.डी.सी.पी. भंडाल ने लुधियाना कमिश्नर के साथ संपर्क करके पूरी जानकारी ली और लुधियाना से पुलिस पार्टी के साथ आए बच्चे के परिवार वालों को बच्चा सौंप दिया। इस पूरी घटना दौरान आरोपी के भाई ने जागरूक नागरिक की भूमिका निभाई। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।